Friday 18 September 2015

धरती के 10 प्रतिबंधत जगह : यहां किसी का जाना है मना

धरती के 10 प्रतिबंधत जगह : यहां किसी का जाना है मना आज विश्व के अधिकतर स्थानों पर लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन धरती पर कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां आम आदमी के जाने पर मनाही है। इन जगहों में प्राइवेट क्लब, रहस्यमय सुरंगे, ऐतिहासिक मकबरे आदि शामिल हैं। यह ह्यूमन नेचर है कि यदि किसी को किसी जगह जाने से मना किया जाए तो वहां वह जरूर जाना चाहेगा या उसके बारे में जानना चाहेगा। आप यहां कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में जानेंगे, जहां आम लोगों की एंट्री बैन है । 1- चेयेने माउंटेन कॉम्पलेक्स, अमेरिका : चेयेने माउंटेन कॉम्पलेक्स अमेरिकी मिलिट्री का एक न्यूक्लियर बंकर है। यह कोलोराडो में स्थित है। कहा जाता है कि यहां अमेरिका का स्पेस कमांड, एयरोस्पेस डिफेंस कमांड, एयरफोर्स कमांड और फेडरल मैनेजमेंट सिस्टम का सेंटर रहा है। लेकिन साफ नहीं है कि ये यहां हैं या नहीं। यह बिल्डिंग 610 मीटर अंदर ग्रेनाइट पर बनी है। यह प्राकृतिक आपदाओं से पूरी तरह सुरक्षित है। यह 30 मेगाटन का परमाणु हमला सह सकती है। चेयेने माउंटेन कॉम्पलेक्स रेडियोलॉजिकल विकरण से भी पूरी तरह सुरक्षित है। 2- हैवेन को, सीलैंड: ब्रिटेन के सफोक तट पर यह एक इलेक्ट्रानिक डाटा हैवेन है। यह एक एंटी एयरक्राफ्ट प्लेटफॉर्म है, जिस स्वाघोषित स्टेट सीलैंड के नाम से जाना जाता है। यहां से अवैध प्रॉक्सीज, वीपीएनस सर्वर संचालित हैं। यहां से चाइल्ड पोर्नोग्राफी, स्पैम और हैकिंग भी की जाती है। इस स्ट्रक्चर को सेकंड वर्ल्ड वॉर में सुरक्षा के लिए बनाया गया था। यहां बिना इजाजत पहुंचना मुश्किल है। 3- क्लब 33, अमेरिका : मूल रूप से यह एक रेस्टोरेन्ट है और डिज्नीलैंड में बनाई गई यह पहली बिल्डिंग है। वाल्ट डिज्नी ने जल्द ही इसे सीक्रेट क्लब घोषित कर दिया था। यहां पहले विदेशी मेहमान, सेलेब्रिटी और हाई क्लास के लोग आते थे। क्लब में सेक्स पार्टीज आयोजित किए जाने की अफवाहें भी रही हैं। बाद में इस क्लब की सदस्यता सिर्फ 100 लोगों को 25 हजार डॉलर में ऑफर की गई थी। 4- आरएएफ मैन विद हिल बेस, ब्रिटेन : यह ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स स्टेशन है, जहां से कम्युनिकेशन और इंटेलिजेंस सपोर्ट सर्विस संचालित होती हैं। इसे दुनिया का सबसे प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग स्टेशन कहा जाता है। 5- वेटिकन का सीक्रेट अभिलेखागार, इटली : वेटिकन सिटी में पोप के प्रशासन के अधीन एक ऐसा सीक्रेट अभिलेखागार है, जिसके अंदर रखी अलमारियों की लंबाई 84 किमी है। पोप की अनुमति के बिना यहां के 75 वर्ष से अधिक पुराने अभिलेखों को कोई नहीं देख सकता है। यहां प्राचीन धार्मिक और सीक्रेट दस्तावेज रखे हुए हैं। 6- वूमेरा, ऑस्ट्रेलिया : एडिलेड से लगे 127000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में आम लोगों का जाना मना है। यहां रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स के हथियारों की टेस्टिंग होती है। यहां मिसाइल, रॉकेट और एयरक्राफ्ट का परीक्षण होता है। यह इलाका प्राकृतिक संसाधनों से भी बेहद समृद्ध है। 7- बैंक ऑफ इंग्लैंड का सोने का तहखाना, ब्रिटेन : ब्रिटेन की राजधानी लंदन में बैंक ऑफ इंग्लैंड के हेडक्वार्टर के नीचे यह तहखाना है। यहां 5,152 टन से अधिक सोने की ईटें रखी हुई हैं। इस सोने की कीमत 315 बिलियन डॉलर के लगभग है। कहा जाता है कि इस तहखाने में इतनी जगह है, जितनी 47 स्टोरी की बिल्डिंग में होती है। 8- स्नैक आइलैंड (सांपों का द्वीप), ब्राजील : ब्राजील के साओ पालो के समुद्र तट से कुछ दूर समुद्र में यह स्नैक आइलैंड स्थित है। यहां दुनिया के सबसे जहरीले 4000 से अधिक सांप हैं। ये सांप उड़ती चिड़ियों को तक खा जाते हैं। इनके जहर से इंसान का मांस पिघलने लगता है। यहां दुनिया की सबसे जहरीली प्रजाति के सांप गोल्डेन लांसहेड वाइपर पाए जाते हैं। सरकार ने यहां लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। कहते हैं कि यहां जिसने भी जाने का साहस किया, वह आज तक जिंदा नहीं लौटा। 9- ग्रीनब्रियर बंकर, अमेरिका : ग्रीनब्रियर बंकर वेस्ट वर्जीनिया में स्थित है। पहले यहां के मेहमान राष्ट्रपति होते थे। बाद में इस बंकर को परमाणु हमले की स्थिति में इमरजेंसी के लिए तैयार किया गया था। बंकर को प्रोजेक्ट ग्रीक आइलैंड का नाम दिया गया था। यहां 30 वर्ष के लिए जरूरी सामग्री का स्टॉक था। वाशिंगटन पोस्ट ने 1992 में इस जगह के बारे में खबर प्रकाशित कर दी। 10- बैह्न्होफ (विकीलीक्स), स्वीडन : शीतयुद्ध के समय यह बंकर न्यूक्लियर हमले से सुरक्षा के लिए बनाया गया था। यहां से अभी विवादास्पद विकीलीक्स के सर्वर का संचालन हो रहा है।

No comments:

Post a Comment