Saturday 26 September 2015

YE BHI JANE

1...पृथ्वी पर प्रति मिनट लगभग 6000 बार बिजली कड़कती है। 2...छींक हमारे मुख से लगभग 100 मील प्रति घंटा की गति से बाहर आती है। 3...डॉल्फिन मछली एक आंख खुली रखकर सोती है । 4...मनुष्य अपने जीवनकाल में लगभग 60 हजार पाउण्ड भोजन सामग्री खा जाता है जो लगभग 6 हाथियों के वजन के बराबर है। 5...किसी जमाने में आइसलैण्ड के एक शहर में कुत्ता पालना गैरकानूनी था। 6...हर चार में से एक अमरीकी कभी न कभी टेलीविजन पर दिखाया जा चुका है। 7...जन्म के समय हमारे शरीर में 300 हड्डियां होती हैं किन्तु वयस्क होने पर यह संख्या केवल 206 रह जाती है। 8...हमारा दिल एक दिन में लगभग 1 लाख बार धड़कता है। 9...कॉकरोच सिर कटने के बाद भी कई सप्ताह तक जिंदा रह सकता है। दरअसल वह सिर कटने से नहीं, भूख से मरता है। 10...छछूंदर एक रात में लगभग 300 फीट की दूरी तक खोद सकती है। 11...गधे की आंखों की स्थिति कुछ ऐसी होती हैं कि वह अपने चारों पैरों को एक साथ देख सकता है। 12...ऊंट की आंख में तीन पलकें होतीं हैं जो उन्हें रेगिस्तान में उड़ने वाली रेत से बचातीं हैं। 13...हर साल लगभग 2500 बांए हाथ से काम करने वाले लोग, उन वस्तुओं व उपकरणों का उपयोग करने से मारे जाते हैं जिन्हें दांए हाथ से काम करने वाले लोगों के लिए बनाया जाता है। 14...सूर्य, धरती से 330,330 गुना बड़ा है। 15...किसी भी वर्गाकार सूखे कागज को आधा-आधा करके 7 बार से अधिक बार नहीं मोड़ा जा सकता । 16...एक वायलिन बनाने में लकड़ी के 70 विभिन्न आकार के टुकड़े लगते हैं। 17...आकाशीय बिजली कड़कने से जो तापमान पैदा होता है वह सूर्य की सतह पर पाए जाने वाले तापमान से पांच गुना ज्यादा होता है। 18...जब कांच टूटता है तो इसके टुकड़े 3000 मील प्रति घंटा की गति से छिटकते हैं। 19...यदि कभी आइसलैण्ड जाएं तो वहां कभी भी रेस्त्रां में बैरे को टिप न दें। ऐसा करना वहां अपमान समझा जाता है। 20...मनुष्य के शरीर में हर सेकेण्ड 15 मिलियन लाल रक्त कणिकाएं पैदा होतीं हैं और मरती हैं 21...जापान के शहर टोकियो में, 50 मिनट से कम दूरी वाली यात्रा के लिए एक साइकिल कार से ज्यादा तेज मानी जाती है।

No comments:

Post a Comment